Connect with us

उधमसिंह नगर

नेता उप प्रतिपक्ष की पत्नी पहुंची कोतवाली, बोली मुझे इसलिए सुरक्षा चाहिए, देखिए वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भुवन कापड़ी के गुमशुदा होने के पोस्टर लगने पर जताई नाराजगी, पोस्टर लगाने वालों की गिरफ्तारी की मांग

उधमसिंह नगर। खटीमा विधायक एवं नेता उप प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी की पत्नी कविता कांग्रेसियों संग कोतवाली पहुंची। कोतवाली का किया घेराव कर परिवार की सुरक्षा मांगी। कविता कापड़ी के साथ उनकी मां के अलावा नगर अध्यक्ष कांग्रेस रवीश भटनागर व ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर समेत कई नेता थे।
दरसअल कुछ लोगों ने शहर में विधायक भुवन कापड़ी के गुमशुदगी के पोस्टर लगा दिए। इससे नाराज विधायक की पत्नी कांग्रेसी नेताओं के साथ कोतवाली पहुंची और घेराव किया। कोतवाल नरेश चौहान से पोस्टर लगाने के आरोपियों के खिलाफ  कार्यवाही की मांग की।24 घंटे में कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी।
भुवन कापड़ी की धर्मपत्नी कविता कापड़ी और माता ने कार्यवाही नहीं होने पर बच्चो संग कोतवाली में धरना देने की चेतावनी दी। कोतवाल नरेश चौहान ने जांच कर कार्यवाही का कविता कापड़ी और कांग्रेसियों को ठोस आश्वासन दिया है।
विधायक भुवन कापड़ी की पत्नी कविता कापड़ी ने अपने परिवार की की सुरक्षा को खतरा होने की बात कही। कांग्रेसी इसके बाद जूलूस के रूप में एसडीएम से मिलने तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की। इस बीच कांग्रेसियों ने शासन और प्रशासन पर सत्ता के दबाव में होने का आरोप भी लगाया। इस दौरान घेराव करने वालो में नरेंद्र आर्य,अरविंद कुमार,नासिर खान, राशिद अंसारी,मोहसिन बेग, भरत पांडेय,जसविंदर सिंह पप्पू,राजकिशोर सक्सेना,उषा राठौर सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement