Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बरसात से पहले मार्ग कार्य नहीं हुआ तो संघर्ष समिति आंदोलन को होगी मजबूर: विनय किरौला

अल्मोडा। आज विकास भवन से बेस अस्पताल तक मोटर मार्ग के डामरीकरण तथा नवीनीकरण को लेकर मोटर मार्ग से जुड़े 8 से अधिक गाँवो जिसमे मुख्य रूप से गर-गूठ,भनार,रैखौली,रैलापाली,पहल,तलाड,बारी,सैनार के ग्रामीणों ने गर-गूठ में मोटर मार्ग में प्रदर्शन किया बाद में हुई बैठक की,बैठक की अध्यक्षता शीला देवी ने की।
वक्ताओं ने कहा कि सन् 2012 में कटा यह मोटर मार्ग सोलिंग,डामरीकरण के अभाव में अंतिम सांसे ले रहा है।
अल्मोड़ा नगर के विस्तार व अल्मोड़ा में अर्थव्यवस्था के बने नए केंद्र नवीन कलेक्टट व मेडिकल कॉलेज व बेस अस्पताल को जोड़ने वाले इस मोटर मार्ग जो न केवल मेडिकल कॉलेज,12 से अधिक गाँवो को बेस अस्पताल से जोडेगा बल्कि एक नए आर्थिक जोन के रूप में विकसित होने की पूरी संभावना रखता है,उदासीन व्सवस्था का शिकार हो गया है।
सड़क के कलमठ टूटे हुए है,हल्की सी बरसात में पूरा इलाका मुख्य धारा से कट जाता है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि आर्थिक-सामाजिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण इस मोटर मार्ग का पुनः नवीनीकरण, सोलिंग,डामरीकरण व कलमठ का निर्माण बरसात से पहले नही किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे, जिसमे धरना-प्रदर्शन के साथ ही अधिकारियों का घेराव आमरण अनसन भी शुरू होगा।
इस आंदोलन की सफलता व रणनीति निर्माण के लिए एक सड़क निर्माण समिति का गठन किया गया है,जिसके अध्ययन सर्वसम्मति से सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला व उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान गर-गूठ महेश कुमार को बनाया गया है।
संगर्ष समिति के अध्यक्ष विनय किरौला ने बताया कि कल दिनांक 20 मार्च 2023 को जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मोटर मार्ग में डामरीकरण को लेकर इन 10 से अधिक गावों के ग्रामीण संगर्ष समिति के नेतृत्व में पुरजोर माँग उठाएंगे।
सड़क के डामरीकरण के अतिरिक्त समिति ने मांग की है कि सड़क के आस-पास के सभी गांवों में गैस का ट्रक भी नियमित रूप से आना चाहिए।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों,कार्यकारिणी, सदस्यों तथा अन्य उपस्थित व्यक्तियों को संघर्ष समिति का सदस्य चुना गया है।
संगर्ष समिति के अध्यक्ष-विनय किरौला
उपाध्यक्ष-महेश कुमार ग्राम प्रधान गर-गूठ
सचिव-पूर्व प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र
संयुक्त सचिव-चंद्र शेखर
कोषाध्यक्ष-श्याम सिंह
प्रचार सचिव-पान सिंह
संगठन मंत्री-रूप सिंह
कार्यकारिणी सदस्य-शीला उप्रेती,चंद्रा बिष्ट, सूंदर सिंह,हरीश लाल, गणेश लाल, नंदा बिष्ट,गीता जोशी, कैलाश जोशी,महेश जोशी
विजय जोशी, जगदीश जोशी, किशन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह परिहार, राजेन्द्र सिंह बिष्ट
गीता बिष्ट आदि
प्रदर्शन में उपस्थित लोग-डॉ शिव दत्त शर्मा,कमलेश जोशी,
गणेश लाल,रूप सिंह,श्याम सिंह,गौरव बिष्ट,प्रकाश सिंह,पान सिंह,कमल बिष्ट,बलवंत बिष्ट,हिमन्शु बिष्ट,गोविंद सिंह,राजेन्द्र सिंह,चंद्र शेखर,पूरन सिंह,विक्रम सिंह,रविन्द्र किशोर मेहरा,दीवान सिंह परिहार,मुकेश कुमार,चांदनी बिष्ट,गीता बिष्ट,सावित्री बिष्ट,श्याम सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement