Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

राष्ट्रपति का अभिभाषण पढ़, गिनाई सरकार की उपलब्धियाँ और योजनाएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बजेला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

नैनी चौर्गखा(अल्मोड़ा)। आज बजेला में भाजपा कार्यकार्ताओं ने बैठक की। बैठक का शुभारंभ वरिष्ठ कार्यकर्ता रूप सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। बताते चलें कि भाजपा आजकल मतदान बूथों को मजबूत बनाने के लिए बूथस्तर पर बैठकें कर रही है। जिसको शक्तिकेंद्र का नाम दिया गया है।
सभा में 24 पेज का राष्ट्रपति अभिभाषण क्रमश मंडल मंत्री जीवन भट्ट, मनोज सिंह खनी, पान सिंह और महामंत्री महेंद्र सिंह मेहरा ने पढ़ा। शक्ति केंद्र नैनी के संयोजक पूरन भट्ट ने बैठक में भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सम्मुख रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान भी किया। बैठक में ग्रामीणों को लोकल फॉर वोकल स्लोगन लिखे कलेंडर भी बांटे गए।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष ओ बी सी दीवान नाथ गोस्वामी, केशर सिंह कार्की, किशन सिंह खनी, दीवान सिंह, मोहन सिंह, प्रताप सिंह, रतन सिंह, शेर सिंह, गणेश सिंह, कुंदन सिंह, भुवन सिंह, जीत सिंह, त्रिलोक सिंह, चंदन सिंह, दीवान सिंह, कृष्ण सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement