Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम पर चर्चा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरतोला ( अल्मोडा)। शक्ति केन्द्र आरतोला में भाजपा जागेश्वर मण्डल के कार्यकार्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक दीप प्रज्ज्वलित कर, “राष्ट्रपति के अभिभाषण’ कार्यक्रम पर चर्चा की गई। मण्डल अध्यक्ष हरीश प्रसाद ने सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। शक्ति केंद्र संयोजक केशर सिंह नेगी ने मतदान बूथों को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश का संचार कर,एकजुट होने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल मीडिया प्रभारी हुकम सिंह कार्की, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मालती विष्ट, गोपाल सिंह विष्ट, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिश सिह नेगी, केदार सिंह विष्ट, जीवन सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: हरक सिंह रावत और पत्नी समेत पांच पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में चार्जशीट दायर की, 70 करोड़ की जमीन पर फोकस

Select Language

Advertisement