Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

उपपा के नेतृत्व में 27 मार्च को धरना प्रदर्शन करेगी धौलादेवी की जनता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आंदोलन में केंद्रीय नेतृत्व भी करेगा भागीदारी: बसंत खनी

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी धौलादेवी क्षेत्र की असमानताओं को लेकर 27 मार्च को गरुड़ाबाज में धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन को लेकर उपपा की धौलादेवी क्षेत्र के नेतृत्वकारी साथी बसंत खनी एवं कौस्तुबानंद भट्ट के नेतृत्व में क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी ने क्षेत्र की जनता से शिक्षा, स्वास्थ्य की दुर्दशा, हिंसक जंगली जानवरों से त्रस्त जनता से इस कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की।
उपपा द्वारा क्षेत्र में वितरित पर्चे में आरोप लगाया है कि धौलादेवी क्षेत्र की भारी उपेक्षा होती रही है। पार्टी ने कहा कि उपपा के नेतृत्व में धौलादेवी क्षेत्र में जनता संगठित होकर अपने हक़ प्राप्त करेगी। प्रदर्शन 27 मार्च को प्रातः 11 बजे गरुड़ाबाज में शुरू होगा जिसमें धौलादेवी क्षेत्र के अलावा उपपा के केंद्रीय नेता भी भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 'एकता परेड': उत्तराखंड की झांकी ने बिखेरी देवभूमि की अद्भुत छटा, PM मोदी ने की तारीफ!
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement