Connect with us

देहरादून

देहरादून में बुजुर्ग दंपति और मेड की पेचकस से गोदकर हत्या करने वाले को लोगों ने दबोचा, अधमरा किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून की विष्णुलोक कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट के विरोध पर बुजुर्ग दंपति और मेड की पेचकस से हत्या। आरोपी को पड़ोसियों ने पकड़ा।

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णुलोक कॉलोनी (मकान नंबर 16) में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर में घुसे एक बेखौफ लुटेरे ने बुजुर्ग दंपति और उनकी मेड की पेचकस से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को पड़ोसियों ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना दोपहर करीब 3 बजे की है, जब आरोपी लूट के इरादे से घर में दाखिल हुआ। उस समय घर में 85 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और मेड शीला (45) मौजूद थे। आरोपी ने सबसे पहले बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर पेचकस से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
बुजुर्ग महिला पर हमला होते देख मेड शीला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी ने खुद को घिरता देख मेड और बुजुर्ग रमेश कपूर पर भी पेचकस से जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला बाहर निकलीं और उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग तुरंत मौके की तरफ दौड़े और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को दबोच लिया।
गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को पड़ोसियों ने तुरंत निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

Select Language

Advertisement