Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में प्रभु राम जी की भव्य बारात को लेकर बैठक, 11 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में प्राचीन श्री शिव सेवा समिति ने प्रभु राम जी की बारात को भव्य बनाने के लिए की बैठक। 11 अक्टूबर को निकलेगी बारात, 10 को सजेगी अयोध्या की मेहंदी।

हल्द्वानी। शहर में प्रभु राम जी की बारात को दिव्य और भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा आयोजित होने वाली इस भव्य शोभायात्रा को लेकर नगर निगम सभागार में शहर की प्रमुख सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बारात को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए गए।
बैठक में महापौर गजराज बिष्ट, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में आयोजन को अनुशासित और भव्य बनाने पर सहमति जताई। बारात के स्वागत और व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार प्रभु राम जी की बारात 11 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे बरेली रोड स्थित लटूरिया आश्रम से प्रस्थान कर रामलीला मैदान पहुंचेगी। इससे एक दिन पहले 10 अक्टूबर को विशेष ‘मेहंदी उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अयोध्या से लाई गई मेहंदी महिलाओं को लगाई जाएगी। इस अवसर पर टी-सीरीज के प्रसिद्ध कलाकार हरजीत दीवाना भजनों की प्रस्तुति देंगे।
मीडिया प्रभारी हेमंत साहू ने बताया कि इस बार राम बारात में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन समिति को उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, जिसके लिए प्रशासन और समिति द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

Select Language

Advertisement