Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पर्यटकों को लुभाने की पहल, कोसी में होगा नौकायन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा- जिले की प्रमुख नदियों में एक कोसी में नौकायन शुरू होगा। पर्यटन विभाग ने पर्यटकों को आकर्षित करने हेतू इस योजना की पूरी तैयारी कर ली है। प्राप्त सूचना के अनुसार पर्यटन विभाग ने बताया कि जिले का कोसी बैराज पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा और इससे क्षेत्र के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। विभाग बैराज में नौकायन के लिए टेंडर लगाएगा। पहले चरण में यहां आठ अधिक नाव चलाने की योजना है।
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के इस बैराज में नाव चलती चलती नजर आएंगी। पर्यटन विभाग यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए नौकायन के लिए जल्द ही टेंडर करेगा, जिसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। पर्यटन विभाग के मुताबिक यहां पहले चरण में आठ नौकाओं का संचालन होगा। जिले में अब तक कहीं भी नौकायन शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में पहली बार कोसी बैराज में नौकायन शुरू होने से यहां पर्यटक आकर्षित होंगे और पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी। पर्यटकों की आवाजाही के साथ यहां संचालित होने वाली नौकाओं की संख्या भी बढ़ेगी। पर्यटन विभाग का दावा है कि अगले एक माह में यहां नौकायन शुरू हो जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: प्रधानाचार्य भर्ती नियमों में बड़ा संशोधन, कुंभ 2027 के लिए 82 नए पदों को मंजूरी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement