Connect with us

देहरादून

ट्यूशन टीचर के घर पर 12वीं की छात्रा ने प्रेमी संग मिलकर किया ऐसा काम पहुंच गई जेल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सीसीटीवी फुटेज में छात्रा के कारनामों का हुआ खुलासा, ट्यूशन टीचर का परिवार गया था शादी में

देहरादून। 12वीं कक्षा की छात्रा ने प्रेमी के साथ मिलकर ट्यूशन टीचर का घर पर जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के जेवरात छिपाकर हरिद्वार घूमने चले गए। पुलिस ने टीचर के घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को पकड़ लिया है।
26 अप्रैल को दांतों के चिकित्सक वीरेंद्र कुमार निवासी चकशाह नगर नेहरू कालोनी ने तहरीर दी थी कि वह 20 अप्रैल को परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रुड़की गए थे। 26 अप्रैल को वह वापस लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और एक कमरे में रखी आलमारी से लाखों के गहने व करीब 18 हजार रुपये चोरी हो रखे थे। इस मामले में नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा की देखरेख में एसएसआइ योगेश दत्त और चौकी इंचार्ज डिफेंस कालोनी सतबीर सिंह ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। इस दौरान एक युवती व युवक कैमरों में जाते दिखे। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित सोनिया व उसके प्रेमी अमरपाल निवासी चकशाह नगर नेहरू कालोनी को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गहने बरामद किए गए।
पूछताछ में सोनिया ने बताया कि वह 12वीं कक्षा की छात्रा है और वीरेंद्र कुमार की पत्नी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। कुछ दिन पहले ट्यूशन टीचर ने बताया कि रुड़की में उनकी रिश्तेदारी में शादी है। वह चार-पांच दिनों के लिए शादी में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।सोनिया को पता था कि इस दौरान उनके घर पर कोई नहीं रहेगा, ऐसे में उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। योजना के मुताबिक 21 अप्रैल की रात को दोनों ने घर के ताले तोड़कर वहां रखी आलमारी में रखे सारे गहने व नकदी चोरी कर ली।
दोनों ने चोरी के गहने पास ही एक ग्राउंड में छिपा दिए और खुद मौज मस्ती करने के लिए हरिद्वार चले गए। रात दोनों हरिद्वार के एक होटल में रुके और दूसरे दिन सुबह चुपचाप अपने-अपने धरों में आ गए।
चोरी की गई नकदी से बचे 10 हजार रुपये सोनिया ने अपने बैंक खाते में जमा कर दिए। 26 अप्रैल को दोनों गहने बेचने की फिराक में थे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Select Language

Advertisement