Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

लम्पी बीमारी से जानवरों की मौत पर मिले मुआवजा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

त्वरित ईलाज नहीं होने पर धरना- प्रदर्शन करेगा दुग्ध विकास संगठन

अल्मोड़ा। दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा है कि दुग्ध उत्पादकों सचिवों की लंबित मांगों को लेकर 2जून को अल्मोड़ा गांधी पार्क में धरना एवं प्रदर्शन होगा।

प्रेस को जारी बयान उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों दुग्ध संघ अल्मोड़ा में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर प्रवंध कमेटी के निलंबन, बहाली, फिर अध्यक्ष को अनर्ह किये जाने जैसे अनेक घटनाक्रम हुए किंतु किसी भी अधिकारी के खिलाफ आज तक कोई एफ आई आर दर्ज नहीं हुई जबकि यदि वास्तव में भ्रष्टाचार हुआ है तो संबंधित पदाधिकारियों पर दण्डात्मक कार्यवाही भी होना आवश्यक है। कई बिंदुओं पर दुग्ध संघ अल्मोड़ा की सघन जांच भी होनी आवश्यक है इन मांगों के अलावा दुग्ध उत्पादकों की मांग पर दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन व सचिव मानदेय की धनराशि उनके खातों में भेज तो दी गयी हैं किंतु वह पुरानी दरों पर ही भेजी गयी है मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप बढ़ी दरों पर नहीं भेजी गयी है। हेड लोड की दरों में वृद्धि भी नहीं की गयी है।लम्पी बिमारी से पशुओं की मृत्यु पर मुवाअजा, त्वरित व प्रभावी इलाज की व्यवस्था जैसी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन होगा। शासन प्रशासन को ज्ञापन भी प्रेषित किये जायेंगे। उन्होंने 2 जून को दुग्ध उत्पादकों, सचिवों से गांधी पार्क अल्मोड़ा पहुचने की आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हे भगवान…झगड़े की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करवाने बेटे के सिर पर मुर्गे का खून लगाकर कोतवाली पहुंचा शख्स
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement