Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में चंडी चौक रोडवेज बस हादसे में बच्ची समेत 2 की मौत, बस में सवार थे 41 यात्री, देखें सूची

Published

on

खबर शेयर करें 👉

SDRF ने किया रेस्क्यू, बस को काटकर बाहर निकाले दब हुए चालक-परिचालक

हरिद्वार। 31 मई 2023 को सिटी कंट्रोल रूम, हरिद्वार द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि चंडी चौक से लगभग 200 मीटर आगे नजीबाबाद की ओर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 20 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से ASI महावीर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त बस (UK07 PA 2570) उत्तराखंड रोड़वेज की थी जिसमे लगभग 41 यात्री सवार थे जोकि रूपड़िया से हरिद्वार की ओर आ रही थी। सभी सामान्य घायल यात्रियो को स्थानीय पुलिस तथा SDRF द्वारा बाहर निकाल दिया गया, जबकि बस का परिचालक (बस कन्डक्टर) बस के नीचे ही दबा हुआ था। 4 घायलों को एम्स रेफर किया है।
SDRF टीम द्वारा फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटिंग उपकरणों की सहायता से बस को काटकर उक्त दबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। किसी अन्य घायल अथवा आवश्यक सामान होने के दृष्टिगत SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई।
रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1. ASI महावीर सिंह
2. HC अर्जुन सिंह
3. HC ओमप्रकाश
4. CT प्रकाश मेहता
5. CT रविन्द्र सिंह
6. CT पंकज सिंह
7. CT अजय सिंह
8. CT शिवम
9. CT मनमोहन सिंह
10. CT अजय बोरा
11. पेरामेडिक्स अमित सैनी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement