Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

जागेश्वर धाम में वीकेंड पर उमड़ा आस्था का सैलाबसड़क से लेकर गर्भगृह तक श्रद्धालुओं की कतार लगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में रविवार वीकेंड पर आस्था का सैलाब उमड़ा। सड़क से लेकर गर्भगृह तक श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। कई श्रद्धालु मंदिर में प्रसाद तक नहीं चढ़ा पाए।
शनिवार से ही जागेश्वर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शनिवार रात जागेश्वर समेत आसपास के होटल रिजॉर्ट पैक हो गए थे। रविवार तड़के से मंदिर परिसर में भक्तों की कतार लगने लगी थी। इससे मंदिर परिसर में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। इस बीच पुलिस बल की कमी के कारण हालात पर काबू करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हालात ये रहे कि श्रद्धालु मंदिर में ढंग से दर्शन तक नहीं कर पाए।

Select Language

Advertisement