Connect with us

नैनीताल

बिना वैध कागजों के चल रहे गेस्ट हाउस को प्रशासन ने सील कर दिया,दर्जनों आई.डी. प्राप्त की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में बिना वैध कागजों के चल रहे एक अवैध गेस्ट हाउस को आज प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। प्रशासन ने नगर पालिका, विद्युत विभाग, जल संस्थान, पर्यटन, राजस्व और पुलिस के साथ मिलकर पहले रैकी करी और फिर सी.सी.टी.वी.फुटेज खंगालकर होटल संचालन का आरोप लगाया। प्रशासन को इस दौरान अवैध गेस्ट हाउस से दर्जनों आई.डी.भी प्राप्त हुई।

सी.सी.टी.वी.फुटेज पर पर्यटकों की आवाजाही
दिखाई दी

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

नैनीताल में मल्लीताल के गाड़ी पड़ाव क्षेत्र की शारदा संघ गली में प्रशासन ने अचानक टीमें बुलाकर छापा मार दिया। दलबल के साथ पहुंचे एस.डी.एम.राहुल साह ने सबसे पहले रिसेप्शन को कब्जे में लिया। उन्होंने बगल के होटल में लगे सी.सी.टी.वी.फुटेज के आधार पर पर्यटकों की आवाजाही सुनिश्चित की। इसके बाद उन्होंने अरमानी होटल(गेस्ट हाउस)को चला रहे युवक से पूछताछ की तो वो कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका और बदल बदल के बयान देने लगा। एस.डी.एम.ने रिसेप्शन चैक करवाया तो वहां कोई गेस्ट एंट्री रैजिस्टर नहीं मिला बल्कि वहां से कई पर्यटकों की आई.डी.मिली। शक जाहिर किया गया कि इन्हीं आई.डी.के आधार पर युवक किसी रजिस्टर में फर्जी एंट्री करता होगा। गेस्ट हाउस के कमरों में घरेलू इस्तेमाल में आने वाला कोई सामान नहीं मिला। गेस्ट हाउस को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में जाम से मिलेगी निजात, भावली सैनेटोरियम से रातिघाट तक टू लेन बाई पास बनेगा : मुख्यमंत्री

Select Language

Advertisement