Connect with us

हरिद्वार

हरकी पैड़ी के पास ढाबे पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में घटना को दिया अंजाम

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक ढाबे पर सो रहे कनखल निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हरकी पैड़ी क्षेत्र के हाथीपुल के पास कनखल के बजरीवाला बस्ती बैरागी कैंप निवासी कुशलपाल का ढाबा है। रविवार रात उसके ढाबे पर करण उर्फ कन्नू (19) निवासी कुम्हारगढ़ा कनखल सोया हुआ था। सोमवार सुबह करीब पौने पांच बजे मोटर साइकिल सवार तीन युवक ढाबे पर पहुंचे और करण की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर तीन युवक फरार होते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने चंद घंटों में ही हत्याकांड को अंजाम देने वाले हर्षित धीमान उर्फ चड्ढा निवासी पहाड़ी बाजार पीपलवाली हवेली कनखल, संस्कार शर्मा निवासी रामदेव की पुलिया भगवत वाटिका कॉलोनी व कपिल चौधरी निवासी किरायेदार रविकांत रामदेव की पुलिया पंजाबी क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि करीब एक माह पूर्व मुख्य आरोपी हर्षित धीमान की कन्नू और उसके साथियों ने पिटाई कर दी थी। तभी से हर्षित उससे रंजिश रख रहा था। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement