Connect with us

हरिद्वार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपी शादी से मुकरा, किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली निवासी कक्षा दस में पढ़ने वाली नाबालिग की दोस्ती पथरी निवासी युवक से थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। युवक ने इस बीच शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद नाबालिग ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी आबाद निवासी बहादरपुर जट पथरी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट, आत्महत्या के लिए उकसाने, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement