Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

ऋषिकेश में बीच सड़क पर पर्यटकों की दबंगई, देखिए वायरल वीडियो…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

छात्र नेताओं से हुआ कार सवार पर्यटकों का झगड़ा
ऋषिकेश। चंद्रभागा पुल के तिराहे पर सरेआम हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद पर्यटक कार लेकर मौके से फरार भी हो गए, लेकिन उन्हें पुलिस पकड़ नहीं सकी। फायरिंग के बाद पर्यटक कार के साथ भागने में कामयाब रहे। गनीमत रही कि, हवाई फायरिंग में गोली आसपास किसी को नहीं लगी। विवाद में सिर्फ गोली ही नहीं चली, बल्कि हॉकी से भी पर्यटक मारपीट करते नजर आए, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल नजर आया। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए आनन-फानन में कोतवाली से फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों के पहुंचने से पहले ही कार सवार पर्यटक फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने शहर में नाकेबंदी भी की, मगर पर्यटकों का कोई सुराग पुलिस को देर रात तक नहीं लग सका था।
चंद्रभागा पुल की तिराहे पर झगड़े के मामले में सूत्रों का दावा है कि कार सवार पर्यटकों का विवाद छात्र नेताओं से हुआ। पर्यटकों की कार से छात्र नेताओं का वाहन पुल के पास भीड़ में जरा सा छू गया, जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। विवाद में पर्यटकों की कार का शीशा भी टूटा नजर आया। हाथ में हॉकी के साथ मौके पर मारपीट होते भी दिखाई दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement