Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

देहरादून में 14 करोड़ की डकैती में दो बदमाश वैशाली से गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिल्ली रोहिणी में भी बदमाशों के ठिकानों पर देहरादून पुलिस का छापा
देहरादून। राजधानी में सराफा की दुकान में 14 करोड़ की डकैती का कनेक्शन अब वैशाली से जुड़ गया है। देहरादून पुलिस ने छापेमारी कर दो अपराधियों को पकड़ा है। अपराधियों की पहचान सराय थाना क्षेत्र के मझौली निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई है, जबकि दूसरा अमृत कुमार है जिसे पुलिस ने बिदुपुर से गिरफ्तार किया है। वहीं दिल्ली में भी बदमाशों के सेक्टर 24 रोहिणी दिल्ली ठिकाना पर दून पुलिस ने छापा मारा है।
रिलायंस के शोरूम से 9 नवंबर को डकैती पड़ी थी। शोरूम से अपराधियों ने 14 करोड़ के स्वर्ण आभूषण की लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने शोरूम में घुसते ही शोरूम के पुरूष कर्मचारी को रस्सी से बांध दिया और 10 मिनट के अंदर लूटपाट करते हुए सभी वहां से फरार हो गये। घटना के बाद इस मामले को लेकर देहरादून पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान हुई जिसके बाद देहरादून पुलिस ने वैशाली पुलिस से सम्पर्क किया। लोकेशन मिलते ही पुलिस ने विशाल और अमृत को वैशाली जिले से गिरफ्तार किया है।
जानकारों की माने तो विशाल के मोबाइल पर लूट के लगभग डेढ़ करोड़ से ज्यादा रुपए भेजे गए थे। विशाल के भाई प्रिंस ने यह ट्रांजैक्शन विशाल के एकाउंट पर किया था। पुलिस का यह भी कहना है कि विशाल का भाई प्रिंस इस घटना में शामिल है। अब देहरादून एसटीएफ और बिहार एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को वैशाली से गिरफ्तार करने के बाद प्रिंस की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस लोकेशन के आधार पर प्रिंस को खोजने आई थी लेकिन उसके भाग जाने के कारण पुलिस ने उसके भाई विशाल को गिरफ्तार कर लिया। कहा यह भी जा रहा है कि घटना को अंजाम देने में प्रिंस था जबकि विशाल को पुलिस ने अकाउंट में हुए ट्रासफर की वजह से गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तार करने आई पुलिस ने मीडिया को कुछ भी कहने से लगातार परहेज करती रही।
वहीं देहरादून में रिलाइंस ज्वैलरी शोरूम में हुई घटना में चिन्हित 02 अभियुक्तों प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह तथा विक्रम कुशवाहा पुत्र राम प्रवेश का सेक्टर 24 रोहिणी दिल्ली में एक फ्लैट होने के संबंध में पुलिस टीम को जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के रोहिणी स्थित फ्लैट पर दबिश दी गयी, दबिश के दौरान पुलिस को फ्लैट की तलाशी मैं घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement