Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में तोते के लिए झगड़ी तो युवतियां, थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एक युवती ने कहा तोता जीजा ने उपहार में दिया तो दूसरी बोली बाजार से खरीदा उसने तोता
हरिद्वार। एक तोते को लेकर रुड़की में दो युवतियों में झगड़ा हो गया। मामला कोतवाली पहुंच गया। एक युवती ने कहा तोता उसे जीजा ने उपहार में दिया है। जबकि दूसरी युवती बोली उसने तोते को बाजार से खरीदा है। पुलिस ने तोते को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी मीनू के पास एक तोता है। शनिवार को पड़ोस में रहने वाली एक युवती उसके घर पहुंची और उसने तोते को अपना बताया। दोनों युवतियां तोते को लेकर अपना दावा करने लगीं। जिसे लेकर दोनों में नोकझोंक हो गई। मीनू का दावा है कि करीब तीन माह पहले उसके जीजा ने तोता उसे उपहार में दिया था। जिसके बाद से तोता उनके घर में है।
मीनू के मुताबिक कुछ दिन पहले तोता उड़कर पड़ोसियों के घर चला गया था। आरोप है कि पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन चार दिन बाद तोता उड़कर उनके घर वापस आ गया। जिसके बाद से पड़ोसी युवती इस तोते पर अपना दावा कर रही है। इसे लेकर इनके बीच जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद पडोसी युवती ने तोता अपना बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों युवतियों को कोतवाली बुलाकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तोता कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक जहांगीर अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement