Connect with us

कोटद्वार

सतपुली एकेश्वर रोड पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 22 यात्रियों को आई चोट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। सतपुली एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में दो बसों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 22 यात्रियों को चोट आई हैं। कुछ को प्राथमिक उपचार दिया गया है। 
सोमवार को जिला पुलिस कंट्रोल पौड़ी द्वारा थाना सतपुली को एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में दो बसो की भिड़ंत होने की सूचना मिला। थाना पुलिस और एसडीआरएफ राहत एवं बचाव उपकरणों के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्घटना में कुल 22 यात्री सामान्य रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए सतपुली अस्पताल भिजवाया गया है। 

दो बसों की आमने सामने की टक्कर, SDRF ने घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

आज दिनाँक 20 नवम्बर 2023 को थाना सतपुली से सूचना प्राप्त हुई कि एकेश्वर मार्ग पर दो वाहनों का एक्सीडेंट हो गया है , जिसमें त्वरित रेस्क्यू हेतु SDRF की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नई भर्ती के शिक्षकों को पांच साल दुर्गम के स्कूलों में अनिवार्य देनी होगी सेवा

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट सतपुली से अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि दो बसो {बस संख्या UK 15PA 0241(32 सवारी) एवम UK 15PA 0825 (14 सवारी)} की आमने सामने की टक्कर हुई है। दुर्घटना में 22 घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर उपचार हेतु हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली भिजवाया गया । जबकि सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है।

दुर्घटना में घायलों का विवरण :-

  1. कृपाल सिंह, उम्र 80 वर्ष
    2.संजय, उम्र 34 वर्ष
  2. अमन, उम्र 22 वर्ष
    4.पुष्पा नेगी, उम्र 48 वर्ष
  3. राजेंद्र सिंह, उम्र 40 वर्ष
  4. आशा, उम्र 50 वर्ष
  5. वीरेंद्र, उम्र 51वर्ष
    8.दीपक, उम्र 56 वर्ष
  6. विनोद, उम्र 45 वर्ष
  7. कुo नेहा, उम्र 15 वर्ष
  8. प्रताप सिंह, उम्र 48 वर्ष
  9. धर्मेंद्र सिंह, उम्र 39 वर्ष
  10. अर्जुन सिंह, उम्र 54 वर्ष
  11. बाबू राम, उम्र 58 वर्ष
  12. हरीश(चालक), उम्र 41 वर्ष
  13. संग्राम सिंह (चालक), उम्र 44 वर्ष
  14. श्रीमती आनंदी देवी, उम्र 46 वर्ष
  15. सोबन सिंह, उम्र 80 वर्ष
  16. नितिन कुमार, उम्र वर्ष
  17. सुनीता देवी, उम्र वर्ष
  18. सोहन सिंह, उम्र वर्ष
  19. प्रेम सिंह, उम्र वर्ष
यह भी पढ़ें 👉  योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर में गूंजे जयकारे, मंदिर में हुई प्राण-प्रतिष्ठा


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement