Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार में जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव में 80 कंपनियों ने 1400 करोड़ के निवेश पर किया एमओयू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

36 कंपनियां जिला उद्योग केंद्र और 44 कंपनियां सिडकुल में हैं पंजीकृत

कोटद्वार। उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023 के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत कोटद्वार में जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव का शुभारंभ प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया। जनपद गढ़वाल में निवेश को लेकर निवेशक काफी उत्साहित दिखे। कॉन्क्लेव में कुल 80 कंपनियों ने 1400 करोड़ के निवेश पर हामी भरते हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 80 कंपनियों में से 36 जिला उद्योग केंद्र जबकि 44 कंपनियां सिडकुल में पंजीकृत हैं। नए उद्योगों की स्थापना में नीति -नियमों में लचीलापन व त्वरित सहयोग के लिए निवेशकों ने सरकार व जिला प्रशासन की सराहना की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, आवेदन प्रक्रिया में सरलीकरण व सुरक्षा के साथ-साथ अनुकूल वातावरण मुहैया कराया जा रहा है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उधमों की स्थापना में नीति-नियमों को लचीला व सरल किया गया है, ताकि अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो सकें। कैबिनेट मंत्री ने कॉन्क्लेव में उपस्थित निवेशकों को दिसंबर में होने वाली राज्य स्तरीय वैश्विक इन्वेस्टर समिट में आमंत्रित किया। मौके पर विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप रावत, जिला अध्यक्ष गो सेवा आयोग राजेंद्र अन्थवाल, डीएम गढ़वाल डॉ आशीष चौहान, एसडीएम कोटद्वार सोहन सिंह, अध्यक्ष सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग सुनील गुप्ता, मंडी समिति कोटद्वार के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, जीएम भारत इलेक्ट्रॉनिक कोटद्वार विश्वेश्वर पुच्चा, जिलाध्यक्ष भाजपा कोटद्वार वीरेंद्र रावत, शैलेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement