Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़-पलेठा क्षेत्र में कार गहरी खाई में गिरी, पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिला नियन्त्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पलेठा क्षेत्र के पास एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी सुनील चन्द के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक वाहन (UK05 E 1903) अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर उक्त शवो तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतको का विवरण
1. श्री रोबिन कापड़ीवास पुत्र हरीश कापड़ी उम्र 28 वर्ष
निवासी :- ग्राम सतगढ़ पिथौरागढ़
2. श्री हरीश कापड़ी पुत्र केदारनाथ दत्त कापड़ी उम्र 48 वर्ष
निवासी :- ग्राम सतगढ़ पिथौरागढ़
3. श्री रोहित उम्र 25 वर्ष, निवासी :- पिथौरागढ़

Select Language

Advertisement