Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के बाघ राजस्थान में बाघों का बढाएंगे कुनबा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राजस्थान की ओर से चार मादा बाघ उपलब्ध कराने के अनुरोध पर सरकार गंभीरता से कर रही विचार
देहरादून। राजस्थान में बाघों का कुनबा बढ़ाने में उत्तराखंड सहयोग देगा। राजस्थान की ओर से किए गए चार मादा बाघ उपलब्ध कराने के अनुरोध पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। राज्य में बाघ समेत दूसरे वन्यजीवों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अन्य राज्यों से वन्यजीवों की मांग आने पर इन्हें ट्रांसलोकेट करने से संबंधित प्रस्तावों पर विचार कर कार्यवाही के निर्देश दे चुके हैं।
बाघों के संरक्षण में उत्तराखंड निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पिछली गणना के अनुसार राज्य में बाघों की संख्या 560 है। कार्बेट टाइगर रिजर्व तो बाघों के घनत्व के मामले में देश के सभी टाइगर रिजर्व में सिरमौर है। वहां बाघों की संख्या 260 है। इस बीच राज्य में वन्यजीवों के हमलों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले वर्ष की ही तस्वीर देखें तो बाघों ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 17 व्यक्तियों की जान ली।
यही नहीं, गुलदार के हमले भी राज्यवासियों के लिए मुसीबत का सबब बने हैं। हाल के दिनों में वन्यजीवों विशेषकर गुलदार व बाघ के बढ़ते हमलों को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने समस्या के निवारण को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। साथ ही यह भी निर्देशित किया था कि यदि जंगलों की धारण क्षमता से अधिक वन्यजीव हो गए हैं तो इन्हें अन्य राज्यों से आने वाली मांग से संबंधित प्रस्तावों पर मंथन कर ट्रांसलोकेट की संभावना का परीक्षण करा लिया जाए।

Select Language

Advertisement