Connect with us

उधमसिंह नगर

खटीमा में मवेशियों के लिए पत्ते लेने जंगल गए एक अधेड़ को हाथी ने मार डाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। किलपुरा रेंज में चचेरे भाई के साथ मवेशियों के लिए पत्ते लेने जंगल गए एक अधेड़ को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला। किलपुरा वन रेंज में दस दिनों के भीतर हाथी के हमले में दूसरी मौत होने से क्षेत्र में दहशत है।
जानकारी के अनुसार, बिरिया मझोला निवासी मोहम्मद सुलेमान (50) पुत्र मोहम्मद सद्दीकी चचेरे भाई रऊफ के साथ रविवार को मवेशियों के लिए पत्ते लेने किलपुरा रेंज के जंगल पश्चिमी बीट तृतीय गया था। रऊफ पेड़ के ऊपर चढ़कर पत्ते काट रहा था, जबकि मोहम्मद सुलेमान पेड़ के नीचे पत्ते एकत्र कर रहा था। इसी दौरान एक टस्कर हाथी ने सुलेमान को पटक-पटककर मार डाला। हाथी का हमला देखकर रऊफ पेड़ से नीचे उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। टस्कर के वापस जाने के बाद रऊफ पेड़ से उतरकर गांव वालों को घटना की जानकारी दी।

Select Language

Advertisement