Connect with us

उधमसिंह नगर

किच्छा में हाईवे पर घने कोहरे के बीच कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। एनएच-74 पर घने कोहरे के बीच एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में यूपी के जिला पीलीभीत की जहानाबाद नगर पंचायत की अध्यक्ष के पुत्र समेत दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में तीसरा युवक घायल हुआ है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
मंगलवार रात जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष ममता गुप्ता पत्नी दुर्गा चरण गुप्ता उर्फ अन्ना निवासी मुख्य बाजार कटरा जहानाबाद (पीलीभीत) का बेटा शिवा गुप्ता (24 वर्ष) फॉरच्यूनर कार से अपने मित्र आसिफ (32 वर्ष) पुत्र जमील रहमान निवासी बाईपास रोड, नई बस्ती, नवाबगंज जिला बरेली और शिवा गुप्ता पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता नवाबगंज जिला बरेली के साथ किच्छा की ओर से सितारगंज की तरफ जा रहा था। कहा जा रहा है मंगलवार रात लगभग ढाई बजे एनएच-74 पर उत्तमनगर से पहले पेट्रोल पंप के सामने उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सीओ सितारगंज ओमप्रकाश शर्मा, किच्छा कोतवाल सुंदरम शर्मा ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरो ने शिवा गुप्ता पुत्र ममता गुप्ता और आसिफ को मृत घोषित कर दिया।

Select Language

Advertisement