Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। कोतवाली में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि पलना ढौरा लमगड़ा निवासी एक युवक ने 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म का पता बेटी के गर्भवती होने के बाद चला। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म और किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसएसपी देवेंद्र पींचा ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कोतवाल अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  12वीं फेल फिल्म से मिली प्रेरणा, पिथौरागढ़ की शीतल ने खेलो इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Select Language

Advertisement