Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

10वीं पास साइबर ठग ने 10 करोड़ से अधिक ठगी की, एसटीएफ ने गुजरात से गिरफ्तार किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दुबई में बैठे अपने आकाओं को साइबर ठगी के लिए सिम कार्ड और बैंक खातों की व्यवस्था कर भेजता था
देहरादून। 10वीं पास आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने 10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी में गिरफ्तार किया है। आरोपी दुबई में बैठे अपने आकाओं को साइबर ठगी के लिए सिम कार्ड और बैंक खातों की व्यवस्था कर भेजता था। उसके खिलाफ देशभर में 104 मुकदमे और साइबर पोर्टल पर ठगी की 2327 शिकायतें दर्ज हैं।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर ठग बड़ी कंपनियों से मिलती फर्जी वेबसाइट बनाते हैं। इसके बाद लोगों को मैसेज भेजकर घर बैठे कमाई का झांसा देते हैं। लोग रुचि दिखाते हैं तो पहले कुछ रुपये कमाई के रूप में दिए जाते हैं।
ऐसी एक शिकायत बीआरओ ग्रीफ शिवपुरी में तैनात धवाना जिला रेवाड़ी, राजस्थान निवासी भीम सिंह ने दर्ज कराई। उन्हें भी घर बैठे कमाई का मैसेज आया। पीड़ित ने रुचि दिखाई तो उन्हें झांसे में लेकर 26 लाख रुपये हड़प लिए। साइबर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इस दौरान मोराडिया हार्दिक कुमार भगवान भाई (32) पुत्र भगवान भाई निवासी तपोवन सोसाइटी वेद रोड सूरत सिटी गुजरात को गिरफ्तार उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
साइबर थाने के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय सिम खरीदता है। इसके साथ ही फर्जी दस्तावेजों के जरिए कंपनियां बनाकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर सिम और खातों की जानकारी विदेश में अपने आकाओं को भेज देता है। इन फोन नंबर और बैंक खातों का उपयोग कर विदेश में बैठे साइबर ठग लोगों से साइबर ठगी करते हैं।

Select Language

Advertisement