Connect with us

हल्द्वानी

भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली कालाढूँगी मंडल में लाभार्थी संपर्क की कार्यशाला में हुए शामिल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मंडलों पर लाभार्थी से संपर्क के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में आज कालाढूँगी मंडल में लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री भाजपा रंजन सिंह बर्गली जी उपस्थित रहे।
बर्गली ने कहा आगामी 25 फ़रवरी से 5 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में पूरे देश के 25 लाख भाजपा कार्यकर्ता मण्डल स्तर पर सभी बूथो में लगभग 6 करोड़ लाभार्थी से घर- घर जा कर संपर्क करने वाले है। संपर्क के दौरान प्रत्येक लाभार्थी से केंद्र सरकार द्वारा दिये गये टोल फ्री नंबर -9638002024 पर मिस्ड काल करानी है। जिला नैनीताल में सभी 22 मण्डलों के 1 हज़ार 10 बूथो पर भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थी से घर- घर संपर्क करेंगे।
कार्यशाला में विधायक बंशीधर भगत, मंडल प्रभारी नितिन राणा, मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम जन्तवाल, नमो ऐप के जिला सह संयोजक श्री रत्नेश साह, मंडल महामंत्री श्री हरीश मेहरा, अभियान के मंडल संयोजक विनोद बुधलाकोटी सहित मण्डल पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement