Connect with us

नैनीताल

भीमताल विधानसभा में लगेंगे श्रम विभाग के कैम्प : विधायक कैड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली में लगा श्रम विभाग का शिविर

विधायक कैड़ा ने श्रमिको को बांटे कंबल व छाता


धानाचूली(नैनीताल)। भवन और सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा नैनीताल जिले के धानाचूली में कैम्प आयोजित कर सैकड़ो श्रमिकों को निःशुल्क कंबल व छाता बाटीं। इस दौरान स्थानीय विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए जन समस्याओं को भी सुना। वही श्रमिकों को आ रही परेशानियों के समाधान का भरोसा दिया।


बुधवार को धानाचूली एक शिविर आयोजित कर सैकड़ो श्रमिको को कंबल व छाता वितरित किया। वितरण का शुभारंभ भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी दी। उन्होंने बताया पूरी विधानसभा में शिविर आयोजित को श्रमिको को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही खंड मुख्यालयों पर कैम्प आयोजित कर श्रमिको के कार्ड का नवीनीकरण कराया जाएगा। विधायक कैड़ा ने कहा सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुँचा रही है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। जिनके निदान का भी भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार जेल से फरार कैदियों की तलाश में जुटी पुलिस, इनाम की घोषणा

श्रम विभाग के इस शिविर में धारी के अलावा ओखलकांडा, रामगढ़ और भीमताल के श्रमिकों ने योजनाओ का लाभ उठाया। वही कई श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण नही कर पाने की वजह से मायूस होकर लौट गए। श्रम परिवर्तन अधिकारी नैनीताल पूनम कांडपाल ने बताया करीब दो श्रमिकों को कंबल व छाता वितरित किया गया। अन्य श्रमिकों को कार्ड नवीनीकरण के बाद वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के नरभक्षी प्रभावित क्षेत्र में गुलदार पिंजरे में कैद

इस दौरान श्रम परिवर्तन अधिकारी नैनीताल पूनम कांडपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, देवेंद्र, सुरेन्द्र, अनिल पुजारी, खीम सिंह, संजय नयाल, मोहनसिंह, हंसा लोधियाल, भवान सिंह, सगत सिंह, नारायण राम, पान सिंह, संजय डंगवाल, राजेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement