Connect with us

हरिद्वार

आईआईटी रुड़की के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बाइक सवार आईआईटी रुड़की के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। साथ ही घटना की सूचना आईआईटी प्रशासन और परिजनों को दी है।
शनिवार सुबह साढ़े चार बजे करीब थाना कलियर क्षेत्र में. कावड़ पटरी धनोरी (उत्तरा टेक कॉलेज के पास ) मोटरसाइकिल साइकिल सवार दो व्यक्तियों की मोटर साईकिल दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिली। दोनों को गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों आई आईटी रुड़की के पीएचडी के छात्र थे। मृतकों में शशि गौरव पुत्र शशि भूषण सिन्हा निवासी ग्राम धनामा थाना परवलपुर जिला नालंदा बिहार ( 33) -अध्ययन आई आई टी रुड़की
और कमलेश मीणा पुत्र बाबू लाल मीणा निवासी नीम का थाना राजस्थान हाल पता अध्ययन आई आई टी रुड़की ( 34 वर्ष) हैं।

Select Language

Advertisement