Connect with us

उत्तराखण्ड

इस बार चारधाम तीर्थ यात्रियों को ट्रांजिट कैंप में मिलेगी चारों धामों के मौसम की अपडेट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ट्रांजिट कैंप में लगाए जाएंगे इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले, चार धामों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध होंगी
देहरादून।
इस बार चारधाम तीर्थ यात्रियों को ट्रांजिट कैंप में चारों धामों के मौसम की अपडेट जानकारी इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले पर दिखाई देंगी। इसके लिए कैंप परिसर में छह एलईडी लगाई जाएंगी। इन एलईडी पर चार धामों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध होंगी।
मई माह से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। चारधाम यात्रा प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि 8 या 9 अप्रैल से चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। ट्रांजिट कैंप प्रबंधन का कहना है कि कैंप परिसर में कुछ व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी होनी है। लेकिन चुनाव के चलते यह जारी नहीं हो पाई हैं। चुनाव समाप्त होते ही विभिन्न सुविधाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
25 अप्रैल तक ट्रांजिट कैंप में सभी सुविधाएं चाक-चौबंद कर दी जाएंगी। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे परिसर में छह एलईडी लगाई जाएंगी। दो वेटिंग रूम और चार बाहर परिसर में लगाई जाएंगी। इन सभी एलईडी पर चार धामों में मौसम की स्थिति व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। जिससे तीर्थ यात्रियों को कैंप परिसर में ही मौसम के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
पिछले वर्ष चारधाम यात्रा पर करीब 56 लाख तीर्थ यात्री आए थे। यात्रा प्रशासन ने संभावना जताई है कि इस बार यह आंकड़ा 60 लाख के पार जाएगा। तीर्थ यात्रियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन चारधाम ट्रांजिट कैंप परिसर में व्यवस्थाएं जुटाने का प्रयास कर रहा है।
चारधाम यात्रा प्रशासन को पिछले वर्ष ट्रांजिट कैंप कर सौगात मिली थी। करीब 22 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन बना है। इस भवन में यात्रा से संबंधित सभी विभागों के कैंप कार्यालय हैं। सबसे ऊपरी तल पर करीब 112 बेड की डॉरमेट्री भी है। इस बार इस डॉरमेट्री को वातानुकूलित किया जाएगा। इसके अलावा भूतल पर पांच बेड का क्लीनिक भी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 14 फरवरी को स्कूलों की छुट्टी, राष्ट्रीय खेल समापन समारोह में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement