Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पेयजल संकट, खाली बर्तनों का साथ जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राजेन्द्र नगर वार्ड नम्बर 12 में पिछले एक महीने से व्याप्त पेजल संकट से लोगों का सब्र का बांध टूट गया। स्थानी लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता युवा नेता हेमन्त साहू की अगवाई में खाली बर्तनों के साथ जमकर जलसस्थान के खिलाफ नारेबाजी की।
समाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू व प्रीति आर्या ने कहा कि विभाग की घोर लापरवाही की वजह से करीब 100 से अधिक परिवारों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। साहू ने बताया नई लाईन के निर्माण के लिये तहसील दिवस से लेकर  विभाग तक कई आवेदन किये गये लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का जनहित में कोई ध्यान नही है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा।
प्रदर्शकारियों में सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू प्रीती आर्या रमेश चंद्र आर्या आशा देबी पुष्पा देबी सरोज गोस्वामी रेखा देबी हेमा आर्या गिरीश चन्द्र विघ्या देबी अमित पाल गोपाल गुप्ता  मनोज कुमार टीका राम नवीन चन्द्र महेश आर्या राधेश्याम कश्यप प्रकाश आर्या नरेश आर्या मनोज कश्यप गणेश चन्द्र पुष्पा गोस्वामी समेत दर्जनों महिलाएँ व पुरूष आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की बैठक में नव निर्वाचित मेयर और जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह पर चर्चा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement