Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बागेश्वर में कार हादसे में मारे गए चारों युवक गांव में पूजा के लिए सरयू का जल लेने आ रहे थे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गांव में नवरात्र के अवसर पर पूजा का आयोजन किया गया था
बागेश्वर।
बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर चिड़ंग के पास रविवार सुबह हुए कार हादसे में मारे गए युवक गांव में पूजा के लिए बागेश्वर से सरयू का जल लेने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव में नवरात्र के अवसर पर पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के लिए गंगाजल लेने के लिए यह युवक रविवार तड़के बागेश्वर आ रहे थे।
चिड़ंग गडेरी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से होते हुए गदेरे में जा गिरी। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त कमल प्रसाद (26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी वडयूड़ा रीमा, नीरज कुमार (25) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायाल दोफाड़, दीपक आर्या (22) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायल दोफाड़, कैलाश राम (,24) पुत्र देव राम निवासी जुनायल दोफाड़ के रूप में हुई है।
 दुर्घटना में मारे गए नीरज और दीपक सगे भाई बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने मृतकों के शव नदी से निकाल लिए हैं।

Select Language

Advertisement