Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

केवीके वैज्ञानिक पहुंचे पगन्ना पिथौरागढ़

Published

on

खबर शेयर करें 👉

किसानो को सब्जी, कृषि उत्पादन की जानकारी दी
पिथौरागढ़।
गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पिथौरागढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक बहुगुणा ने मुख्यालय से करीब तीस किलोमीटर दूर ग्राम पगन्ना मे किसानों के लिए “संरक्षित सब्जियों की खेती” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र में कम जोत में अधिकतम पैदावार लेने के लिए जैविक कीटनाशक, उन्नत बीज, खेल की तैयारी पर विस्तृत जानकारी दी, प्रशिक्षण मे 25 किसानो ने भाग लिया।
कृषि विज्ञान केंद्र पिथौरागढ़ के वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक बहुगुणा ने संरक्षित खेती के अंतर्गत पॉलीहाउस, नेटहाउस और ग्लास हाउस में सब्जियों और फूलों की खेती के संबंध में जानकारी दी। ग्रीनहाउस में उत्पन्न होने वाली ग्रीन गैसों से फसलों को किस प्रकार सुरक्षित रखा जा सकता तथा पॉलीहाउस के तापमान को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है से संबंधित तकनीकी जानकारी दी।  तथा वैज्ञानिक डॉक्टर महेंद्र सिंह ने सब्जियो को कीटों व बीमारियों से बचाने के लिए प्राकृतिक विधि, जैविक विधि व रासायनिक विधि की जानकारी दी तथा मधुमक्खी पालन सब्जी उत्पादकों के लिए किस प्रकार लाभदायक है की जानकारी दी। इस दौरान काश्तकारों को शिमला मिर्च और सामान्य मिर्च के पौधों का केवीके विशेषज्ञों ने वितरण किया। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पगन्ना से गीता, उमा, कमला, चन्द्र मोहन, उमेश चन्द्र कल्पासी आदि किसान उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement