Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

टिहरी चम्बा के कद्दूखाल के पास खाई में गिरी यूटिलिटी वैन, चालक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टिहरी। आज दिनांक 23 मई 2024 को पुलिस थाना चम्बा द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चम्बा क्षेत्र में कद्दूखाल के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त यूटिलिटी वाहन चम्बा से धनोल्टी की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें सिर्फ वाहन चालक ही था। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाही करते हुए लगभग 500 मीटर गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त यूटिलिटी वाहन तक पहुंच बनाई। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसके शव को SDRF टीम द्वारा स्ट्रेचर द्वारा रोप के माध्यम से कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। व्यक्ति का नाम -सुमन s/o वीरेंद्र सिंह निवासी चंबा

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट नेटवर्किंग साइट्स पर रहेगी निगरानी

Select Language

Advertisement