Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ झूलाघाट में युवती का काली नदी में कुड़ी4, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। झूलाघाट में भारतीय सीमा से लगे नेपाल दार्चुला खलंगा रिगंनेताल के नजदीक महाकाली नगरपालिका निवासी धनिसा कुंवर (25) ने काली नदी में कूद मार दी। युवती के नदी में कूद मारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शनिवार शाम को स्थानीय निवासियों ने धनिसा को काली नदी किनारे देखा। इसकी सूचना जिला प्रहरी दार्चुला को दी गई। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रहरी टीम के काफी रोकने के बाद भी धनिसा नहीं मानी। प्रहरी टीम जैसे ही धनिसा के नजदीक पहुंची उसने काली नदी में कूद मार दी। प्रहरी निरीक्षक ने बताया कि काली नदी का जलस्तर और बहाव अधिक होने के कारण उसे को बचाया नहीं जा सका। उसकी खोज की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली जाने से पहले देख लें रूट प्लान, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के चलते ट्रैफिक डायवर्जन

Select Language

Advertisement