Connect with us

नैनीताल

धारी में मनाया गृह प्रवेश कार्यक्रम, लाभार्थियों को सौपी चाबियाँ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रधानमंत्री मोदी का मनाया जन्मदिन ,काटा केक


14 लाभार्थियों को सौपी पीएम आवास की चाबियाँ

धानाचूली(नैनीताल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर धारी विकास खण्ड में पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबियां सौपी गयी। वही प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने केक काट कर उनके दीर्घायु की कामना की।


मंगलवार को विकास खंड धारी के सभागार में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आशारानी ने की। इस अवसर पीएम आवास योजना के तहत बने भवन लाभार्थियों को नए भवनों को चाबियाँ सौपी। धारी खंड विकास अधिकारी उमाकांत पंत ने बताया पोखरी, च्यूरीगाढ़, बबियाड़, कौल और परबड़ा के 14 लाभार्थियों को चाबियां सौपी। बीडीओ पंत ने बताया 25 पीएम आवासों में से 22 भवन पूरे हो चुके है। वही 3 भवन निर्माणधीन है। इस मौके पर भाजपाइयों पीएम नरेंद मोदी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओ ने केक काटा और पीएम के दीघायु की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालु


इस अवसर पर प्रमुख आशारानी, मंडल अध्यक्ष धारी प्रदीप बिष्ट, बीडीओ उमाकांत पंत, ग्राम विकास अधिकारी दीपक पांडे, राकेश नैनवाल, कैलाश दानी, प्रकाश चंद्र, जीजी गोस्वामी सहित पीएम आवास लाभार्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च न्यायालय ने आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के आरोपी पूर्व अपर सचिव राम विलास यादव की शार्ट टर्म जमानत दी

Select Language

Advertisement