Connect with us

उधमसिंह नगर

स्मैक के विवाद में दोस्त बना कातिल, चाकू से गोदकर की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जसपुर। रुपये पूरे देने के बावजूद कम स्मैक मिलने से नाराज युवक ने अपने पड़ोसी दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

घटना मंगलवार सुबह सामने आई जब मंडुवाखेड़ा के सोहन पाल ने सूतमिल चौकी प्रभारी धीरज टम्टा को सूचना दी कि हाईवे से 100 मीटर अंदर रामपाल के गेहूं के खेत में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की पहचान मोहल्ला नईबस्ती निवासी 24 वर्षीय अरमान अली पुत्र शफीक अहमद के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार खोह नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

कोतवाल जगदीश ढकरियाल के अनुसार, ईद के दिन अरमान का पड़ोसी दोस्त 23 वर्षीय समीर पुत्र मोहम्मद नासिर उसे घर से बुलाकर हाईवे किनारे एक प्लॉट में ले गया। वहां दोनों ने पहले स्मैक पी, फिर समीर ने अचानक अरमान पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। उसने अरमान के सीने और पीठ पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया और काशीपुर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  बैसाखी मेले को लेकर हर की पौड़ी पर चला अभियान: वाहनों के चालान, अतिक्रमण हटाया गया

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। मृतक अरमान छह महीने पहले ही सऊदी अरब से लौटा था और अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मां शकीला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement