Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

गैरसैंण में एसडीएम और खंड विकास अधिकारी पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार के आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉


गैरसैंण। यहाँ तहसील में तैनात प्रशिक्षु एसडीएम अंकित राज और गैरसैंण ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी पवन कंडारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों अधिकारी दिन-रात थाने में जाकर पुलिस पर धौंस जमाते रहते हैं।

मामले ने तूल तब पकड़ा जब एसडीएम अंकित राज पर थाने में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा। इसके अलावा, खंड विकास अधिकारी पवन कंडारी द्वारा भी थाने जाकर पुलिस की ड्यूटी रजिस्टर जांचने की बातें सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी खाई में गिरी, 3 युवकों की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

इन घटनाओं से परेशान होकर थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी को रिपोर्ट भेजी। अब जिलाधिकारी तिवारी द्वारा उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी के पीपलडाली में झील में डूबा युवक, शव बरामद

इस घटनाक्रम से पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।


Select Language

Advertisement