Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

सरयू नदी में खेलते-खेलते डूबा तीन वर्षीय मासूम, 300 मीटर दूर मिला शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग। सेराघाट क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसे में तीन साल का मासूम सरयू नदी में डूब गया। मृतक की पहचान सेराबडौली निवासी पूरन डसीला के पुत्र सिद्धार्थ के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है जब बच्चा अपने दादा अमर सिंह के साथ घर पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से करीब 50 मीटर दूर बह रही सरयू नदी की ओर चला गया और अचानक लापता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर जिले में 18769 परिवारों को मिलेगा फ्री गैस सिलिंडर रिफिलिंग योजना का लाभ

काफी देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया तो उसकी मां लीला देवी को चिंता हुई और उन्होंने पति समेत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजनों और ग्रामीणों ने जब खोजबीन शुरू की तो सरयू नदी किनारे सिद्धार्थ के जूते मिले। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई और उन्होंने तुरंत सेराघाट चौकी और बेरीनाग थाने को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष महेश जोशी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की सहायता से बच्चे की तलाश की गई। अंततः करीब 300 मीटर दूर नदी में बच्चे का शव बरामद हुआ। बच्चे को तत्काल सीएचसी गणाई गंगोली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेले पर सम्मानित हुए पिता, पुत्र और बहू

इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की आकस्मिक मृत्यु से परिवार सहित पूरा गांव सदमे में है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement