Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बागेश्वर में छेड़छाड़ के आरोपियों की गुंडागर्दी: पुलिस को मारी टक्कर, एक गिरफ्तार, दो फरार

Published

on

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में दो नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर ही हमला कर दिया। बागेश्वर में चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर आरोपियों ने पहले पुलिसकर्मियों को धक्का देकर गिरा दिया, फिर पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की तत्परता से एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो फरार हो गए।

घटना रविवार देर शाम की है। कपकोट थाना क्षेत्र में दो नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़ के आरोप में चार युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी हैं – तनुज गड़िया, दीपक उर्फ दक्ष कोरंगा, योगेश गड़िया पुत्र कंचन सिंह (निवासी खाईबगड़ कपकोट), और लक्की कठायत पुत्र खुशाल कठायत (निवासी कपकोट)। पुलिस ने जब छापेमारी शुरू की, तो तीन आरोपी एक कार में कपकोट से फरार होकर बागेश्वर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रांति स्नान से पहले हरिद्वार में पकड़े संदिग्ध, पिस्टल बरामद

बागेश्वर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक खष्ठि बिष्ट अपनी टीम के साथ मंडलसेरा बाइपास पर गश्त कर रही थीं। पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। जैसे ही पुलिस ने कार का दरवाजा खोला, आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और भागने की कोशिश में पुलिस जीप को टक्कर मार दी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया और मंडलसेरा बाईपास पुल के पूर्वी छोर पर उसे रोक लिया। वहां से कार चला रहा आरोपी योगेश गड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि लक्की कठायत और दीपक उर्फ दक्ष कोरंगा मौके से फरार होने में सफल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  8 करोड़ की संपत्ति के लिए पति की हत्या: महिला गिरफ्तार, शव 840 किमी दूर जलाया

पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ न केवल पॉक्सो एक्ट बल्कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 132/221 के अंतर्गत भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860