Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में हेड कांस्टेबल का शव मिलने से हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। शनिवार शाम अल्मोड़ा में लोअर मॉल रोड के नीचे एक खेत में हेड कांस्टेबल अनिल रावत का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मूल रूप से बागेश्वर जिले के मेहनार बुगा गांव निवासी 38 वर्षीय अनिल रावत हाल ही में ऊधमसिंह नगर से स्थानांतरित होकर अल्मोड़ा आए थे। 23 अप्रैल को उनकी नई तैनाती हुई थी।
शाम करीब सात बजे कुछ बच्चे खेलते समय खेत में पहुंचे तो वहां अनिल रावत का शव पड़ा मिला। बच्चों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खेत से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, अनिल रावत के मुंह से झाग निकल रहा था और मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के चलते हल्द्वानी-अल्मोड़ा राजमार्ग बंद


घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देवेंद्र पींचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अनिल रावत 2007 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और विभाग में उनकी छवि एक अनुशासित अधिकारी की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। हेड कांस्टेबल की अचानक हुई इस संदिग्ध मौत से पुलिस विभाग में शोक और हड़कंप का माहौल है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  260 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी: ईडी की देहरादून और एनसीआर में बड़ी कार्रवाई, बिटकॉइन में किया गया लेनदेन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement