Connect with us

हल्द्वानी

रेस्त्रां में चली गोली, युवक को लगी, गंभीर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी पंचक्की चौराहे की घटना, मचा हड़कंप
हल्द्वानी।
हल्द्वानी कोतवाली के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में मंगलवार देर रात पंचक्की चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट में गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जब वहां गए तो एक युवक खून से लहूलुहान था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोली लगने से घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में खुदाई के दौरान जमीन के भीतर दो शिवलिंग मिले, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

पुलिस के मुताबिक घायल युवक चंपावत जिले का रहने वाला बिशन सिंह बिष्ट है। बिशन सिंह बिष्ट के भाई का आरोप है कि रेस्टोरेंट्स के स्वामी ने उसके भाई को गोली मारकर घायल किया है। पुलिस पजाँच में जुट गई है।

Select Language

Advertisement