Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

टिहरी में बड़ा सड़क हादसा: कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, 16 घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टिहरी। जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल और फकोट के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 यात्री घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक में सवार कुल 19 कांवड़ यात्री ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले। चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं, आठ घायलों का इलाज नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और एक का फकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी मनेरी में वाहन गिरा, की मौत, एक घायल

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि ट्रक खाड़ी से करीब दो किलोमीटर आगे जाकर पलटा था।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में युवक ने गोली मारकर दी जान, BJP नेता पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जाए और युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य किया जाए। प्रशासन लगातार घटनास्थल पर नजर बनाए हुए है और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement