Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: पिथौरागढ़ में ईको टास्क फोर्स रोपित करेगी 9 लाख पौधे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पर्यावरण संरक्षण की समृद्ध परंपरा हरेला पर्व को सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन और 130 ईको टास्क फोर्स (ETF) द्वारा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। फोर्स इस वर्ष जनपद में नौ लाख पौधे रोपित करने जा रही है।

जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदानी मंदिर परिसर से इस अभियान की शुरुआत हुई, जहां जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने पारंपरिक आशीर्वचन “जी रहा जागी रया” के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वन विभाग, SSB, सामाजिक संगठनों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों की भागीदारी रही।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे पर चौंसली के पास केमू की बस पलटी, सात यात्री घायल

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं—दिनेश गुरुरानी, विनीता कलौनी, केशवदत्त मखौलिया, त्रिभुवन शाही, यशपाल चंद और 13 वर्षीय पार्थ पुनेड़ा को सम्मानित किया गया। GGIC की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

जिलाधिकारी ने ईको टास्क फोर्स के योगदान की सराहना करते हुए आम नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण और संरक्षण की अपील की। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और जंगलों को बचाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर 10 साल की सजा और संपत्ति होगी जब्त: धामी

सिलौली-तड़ीगांव स्थित यक्षवती नदी के उद्गम स्थल पर एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 10,000 पौधे लगाए गए। इस अभियान में विद्यार्थियों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ETF कमांडेंट कर्नल एस. नेगी और एडजुटेंट अफसर वी.एस. दानू ने इच्छुक नागरिकों से पौधों की मांग करने की अपील की और बताया कि हरेला पर्व पर जिलेभर में 20,000 से अधिक पौधे पहले ही रोपे जा चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन ललित शौर्य ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement