Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: पुलिस ने मासूम के सनसनीखेज हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम सम्मानित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नीताल जनपद के काठगोदाम क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम के निर्दयी कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 4 अगस्त 2025 को खूबकरन मौर्य निवासी पश्चिमी खेड़ा, गौलापार ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर थाना काठगोदाम में मुकदमा पंजीकृत कर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राणा ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता देखते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने तीन विशेष सर्च टीम गठित की।

5 अगस्त को पुलिस को बच्चे का शव अभियुक्त मोहन चंद्र जोशी के बाड़े में प्लास्टिक के कट्टे में दबा मिला। शव का सिर और दाहिना हाथ धड़ से अलग था और गायब था। बालक के सिर और हाथ की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्च टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, डॉग स्क्वॉड, ड्रोन और एफएसएल टीम की मदद ली। मुख्य संदिग्ध निखिल जोशी, जो मानसिक रूप से जटिल प्रवृत्ति का और तांत्रिक क्रियाओं में लिप्त बताया गया, पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा। उसकी चालाकी को भांपते हुए पुलिस ने मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत की सहायता ली। 9 अगस्त को गहन पूछताछ में निखिल ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने बच्चे को घिनौनी मंशा से बुलाया था। विरोध करने पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात छुपाने के लिए सिर और दाहिना हाथ काटकर गोठ में कबाड़ के नीचे गाड़ दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वहीं से बालक की चप्पल और कटा हुआ हाथ बरामद किया। 38 वर्षीय निखिल जोशी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले के सफल अनावरण पर आईजी कुमाऊं ने पुलिस टीम को ₹5000 और एसएसपी नैनीताल ने ₹2500 के इनाम की घोषणा की।

Select Language

Advertisement