Connect with us

नैनीताल

रामनगर: धनगढ़ी नाले पर बस ने मचाया कहर, दो शिक्षकों की मौत, कई घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा धनगढ़ी नाले पर उस समय हुआ, जब भारी बारिश के कारण नाला उफान पर था और गर्जिया पुलिस वाहनों को दोनों ओर रोक रही थी। रोकने वालों में कई मोटरसाइकिल सवार भी शामिल थे। इसी बीच रामनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज की बस (संख्या UK 04 PA 0422) ने नियंत्रण खो दिया और खड़ी हुई पांच मोटरसाइकिलों — UK 04K 1846, HP 24C 1860, UK 18H 9373, UK 04T 1590 और UK 04T 7031 — को एक-एक कर टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: हाईस्कूल में अक्षत और इंटर में गीतिका-सुशीला ने किया टॉप

हादसे में शिक्षक विरेन्द्र शर्मा (42) निवासी मनिला बिहार, चोरपानी, रामनगर और शिक्षक सत्यप्रकाश (45) निवासी जसपुर, उधमसिंह नगर की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में ललित पाण्डे निवासी दुर्गापुरी, रामनगर और एक अन्य सत्यप्रकाश निवासी जसपुर शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी नाले पर पानी का स्तर अधिक होने के कारण वाहनों को रोक रहे थे, तभी अचानक आई तेज रफ्तार बस ने सीधे खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से दिल्ली हुई दूर, सोमवार से रोडवेज बसें गागलहेड़ी-सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से यमुनानगर-करनाल-सोनीपत होकर दिल्ली जाएंगी

पुलिस का कहना है कि हादसे के संबंध में तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है, खासकर शिक्षा जगत में दो सक्रिय शिक्षकों की अचानक मौत से गहरा सदमा पहुंचा है।

Select Language

Advertisement