Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

ऑपरेशन प्रहार: उत्तराखंड एसटीएफ ने तिहाड़ से निकाले साइबर अपराधी का भंडाफोड़, ₹2.67 करोड़ की ठगी का खुलासा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ साइबर क्राइम टीम ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात साइबर अपराधी मनदीप सरकार को बी-वारंट पर निकालकर अदालत में पेश किया। जांच में सामने आया कि वह एक अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क का हिस्सा है, जो विदेश से संचालित होकर देश के कई राज्यों में सक्रिय था।

आरोपी मनदीप सरकार, थाना स्पेशल सेल दिल्ली में दर्ज FIR संख्या 275/2024, धारा 420/120B के मामले में 27 सितंबर 2024 से तिहाड़ जेल में बंद था। उसने देहरादून निवासी को “FINANCIAL GAME W1” और “EG-Junior Group V1” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर, खुद को VIYAKA Exchange वेबसाइट का कर्मचारी बताकर, ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच दिया। अत्यधिक मुनाफे का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में ₹2,67,20,000 की ठगी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से लेकर ऋषिकेश तक आज बदला रहेगा वाहनों का रूट, यहां होगा डायवर्जन

एसटीएफ की जांच में पता चला कि आरोपी के बैंक खातों में कुछ महीनों में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है। उसके खिलाफ देश के कई राज्यों में साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं। मामले की विवेचना अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा और निरीक्षक देवेंद्र नवियाल के निर्देशन में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट के लिए ग्लोबल टेंडर जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, निवेश ऑफर या सोशल मीडिया फ्रेंड रिक्वेस्ट पर विश्वास न करें, फर्जी वेबसाइट और कॉल से सावधान रहें, और किसी भी संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी तुरंत 1930 पर दें। उन्होंने चेतावनी दी कि कम समय में अधिक लाभ के प्रलोभन से बचना ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे मजबूत तरीका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement