Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल में दर्दनाक हादसा: शिक्षक की चट्टान से गिरकर मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी गढ़वाल। ग्राम बनाणी ग्रामसभा मंझोली पट्टी ढाईज्यूली में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनाणी में कार्यरत अध्यापक 44 वर्षीय देवेन्द्र लाल पुत्र पानू लाल, निवासी ग्राम कंडारा, विकासखंड अगस्तमुनि, चट्टान से नीचे गदेरे में गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शिक्षक को गदेरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मृतक की पहचान की पुष्टि करते हुए पंचनामा भरने की कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों और विद्यालय के प्रधानाचार्य को दे दी गई है। अचानक हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि देवेन्द्र लाल मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अध्यापक थे, जिनकी असामयिक मृत्यु से शिक्षा जगत को गहरा आघात लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा: तीन किशोरियों को मुक्त कराया गया, दो गिरफ्तार

इस दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी जिले के पुरौला के आपदा प्रभावितों को हर सम्भव दी जाएगी: पांडेय

Select Language

Advertisement