Connect with us

नैनीताल

मयंक बिष्ट बने धानाचूली रामलीला कमेटी के अध्यक्ष

Published

on

खबर शेयर करें 👉


धानाचूली में नव जागृति श्री रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित

मुक्तेश्वर(नैनीताल)। धारी विकास खण्ड के धानाचूली ग्राम पंचायत के जन मिलन केंद्र के सभागार में आयोजित बैठक में श्री नव जागृति श्री रामलीला कमेटी धानाचूली की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में मयंक बिष्ट को अध्यक्ष और दानसिंह लोधियाल को सचिव चुना गया।
इसके अलावा लालसिंह उपाध्यक्ष, हरीश सिंह कोषाध्यक्ष, भ्यूराज सिंह उप सचिव, जीवन सिंह व्यवस्थापक, तेज सिंह कैप्टन, चन्दन सिंह उप कैप्टन, बच्ची सिंह संचालक और प्रमोद सिंह संयोजक बनाए गए।
संरक्षक मंडल में पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के साथ अन्य लोगो को भी शामिल किया गया है।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष भूपाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हंसा लोधियाल, वन सरपंच गोपाल सिंह, धनसिंह, खीम सिंह, किशन सिंह सहित गांव के लोग मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement