Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में विकसित भारत 2047 और नशा मुक्त भारत पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के कालाढूंगी में केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा विकसित भारत 2047 और नशा मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पढ़ें पूरी खबर।

हल्द्वानी। केंद्रीय संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल द्वारा मंगलवार को पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “विकसित भारत @ 2047” और “नशा मुक्त भारत” अभियान पर केंद्रित इस भव्य जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ एक आकर्षक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम में लगी चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने किया। इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल और नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक बंशीधर भगत ने ग्रामीण विकास के लिए ‘जी राम जी’ मिशन को एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए सीबीसी के विभागीय कलाकारों ने ‘पुनर्वास की आस’ नाटक प्रस्तुत किया। इसके अलावा सांस्कृतिक कला उत्थान समिति, खुर्पाताल के कलाकारों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से गर्भवती महिलाओं की ‘गोद भराई’ और शिशुओं का ‘अन्नप्राशन’ संस्कार भी कराया गया।
स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए “विकसित भारत @ 2047” विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और भारी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के दो युवकों की दिल्ली में संदिग्ध मौत: मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिले शव, हत्या की आशंका

Select Language

Advertisement